Latest

बिहारः बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा स्‍नान के दौरान मची भगदड़, 4 की मौत

बेगूसराय। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार में भगदड़ की खबर है। राज्य के बेगूसराय में स्थित चकिया सिमरिया घाट पर शनिवार को स्‍नान व महाकुंभ के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

घटना के बाद अब तक प्रशासन ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उधर, प्रत्‍यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि मरने वालों में से दो के शव नदी में बहा दिए गए।

शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा व महाकुंभ के मद्देनजर नदी घाट पर भारी भीड़ थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी थे। इसी दौरान वहां कोई अफावाह फैली, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि इस भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने फिलहाल दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, प्रत्‍यक्षदर्शियों ने शवों को नदी में बहा देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Back to top button